फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जिला बार एसोसिएशन ने पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह का किया सम्मान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 05:25 PM IST

पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव के नेतृत्व में उनके द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 11 लाख रुपये के अनुदान में किए गए सहयोग के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर राव दान सिंह ने कहा कि आज जिला बार एसोसिएशन द्वारा किए गए सम्मान समारोह में पहुंचकर वे अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वे पिछले कई दिनों से सोच रहे थे कि जिला बार एसोसिएशन में जाकर अपने भाइयों के बीच बैठकर दिल की बात साझा करूं उनके सुख-दुख जानू। उन्होंने कहा कि अधिकांश अधिवक्ता मेरे सहपाठी रहे हैं, जो इस समय मौजूद बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वकील अच्छा कौन, जो कानून जानता है व अच्छा वकील कौन, जो न्यायाधीश को अपने पक्ष की बात समझा सके। यह सब कार्य आप सत्य के तथ्यों को पिरोकर अदालतों में रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने मोबाइल युग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बेशक मोबाइल युग ने मनुष्य के आपसी मेल मिलन को कम कर दिया है। उन्होंने प्रधान संतोख सिंह यादव व अन्य अधिवक्ताओं की मांग पर डिजिटल लाइब्रेरी के लिए चार पीसी एवं एक प्रिंटर देने की घोषणा की व आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे जिला बार एसोसिएशन में समय-समय पर सहयोग देते रहेंगे। बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें पगड़ी पहना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जसबीर ढिल्लों, अजय चौधरी, करण सिंह यादव, बजरंग जांगड़ा, ललित तंवर, ओमप्रकाश व सुरेंद्र ढिल्लों सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें