फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सुबह से जारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता, मारकंडा में भी जलस्तर बढ़ने की संभावना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:55 AM IST

जिले भर में सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। किसी क्षेत्र में तेज तो कहीं हल्की बारिश जारी है, जो दिन भर रहने की आशंका है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। मारकंडा के आसपास रहने वाले लोगों में फिर से भय बनने लगा है। हालांकि अभी तक मारकंडा में रविवार रात से ही 18 हजार क्यूसेक जलस्तर दर्ज किया गया है लेकिन बारिश जारी रही तो इसके बढ़ने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। तीन दिन पहले मारकंडा की मार में आए कठवा, कलसाना, मलकपुर, गुमटी, तंगौर सहित आसपास के गांवों के खेतों से अभी जलभराव पूरी तरह से उतरा भी नहीं था कि आज फिर लगातार बारिश से मारकंडा ओवरफ्लो होने का भय सताने लगा है। उधर जिला के गांव झांसा के आसपास के लोगों में भी मारकंडा ओवरफ्लो होने की आशंका है, जहां फिलहाल करीब 12 हजार क्यूसेक जलस्तर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें