फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए पहुंचे युवाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी : झींडा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:55 AM IST

पंजाब में बाढ़ग्रस्त लोगों की सेवा करने में लगी प्रदेश की संगत को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सम्मानित करेगी। यह सम्मान यहां के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने दी तो उन्होंने वीडियो भी जारी की। झींडा ने पंजाब में सेवा के लिए गए युवाओं का आभार जताया और कहा कि जब हालात ठीक हो जाएगें, तो फिर हरियाणा से पंजाब में सेवा करने के लिए गई संगत का विवरण तैयार किया जाएगा और फिर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुदरती मार झेल रहे पंजाब के किसान और आमजन के कल्याण के लिए ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में गुरु चरणों में आज अरदास की गई है। गुरु साहिब से सभी के कल्याण की कामना करते हुए संस्था की ओर से कुदरती कहर से निजात दिलाने के लिए भी अरदास की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें