सायरन की आवाज सुनते ही ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा पार्क में अफरातफरी मच गई और 20 सैकंड बाद ही बम धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। धमाकों की आवाज सुनकर डीएसपी सुनील सहित सभी लोग अपने आप को बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। डीएसपी ने लेटे हुए ही आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डायल 112 व अपने उच्च अधिकारियों को इस हमले की सूचना दी। सूचना मिलते ही फॉयर बिग्रेड, एबुलेंस व एसडीआरएफ की टीम 40 सैकंड में मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया। यह सब दृश्य ऑपरेशन शील्ड के तहत की गई मॉक ड्रिल का था।