फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू, 27 मार्च तक चलेगा आयोजन

नवीन दलाल Updated Tue, 18 Mar 2025 01:18 PM IST

केशव पार्क में भव्य 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेगा। इस महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी और नगर परिषद धनेश्वर की पूर्व अध्यक्ष उमा सुधा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में 5100 महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा की शुरुआत पवित्र ब्रह्म सरोवर तट से की गई। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस केशव पार्क पहुंची, जहां विधिवत रूप से महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण खासतौर पर राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया गया है। इस दौरान यज्ञशाला में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और धार्मिक विधियां संपन्न की जाएंगी। महायज्ञ के दौरान देशभर के प्रसिद्ध संत, विद्वान और गणमान्य लोग शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें