कुरुक्षेत्र में तेजेंद्र गोल्डी भाजपा के नए जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। तेजेंद्र गोल्डी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। हर कार्यकर्ता को साथ लेकर ईमानदारी से पार्टी हित में काम किया जाएगा। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताया।