फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब का 23वां सालाना मेला 17 नवंबर को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

करनाल। सर्वधर्म एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर साहिब जी का 23वां सालाना मेला 17 नवंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले को लेकर दरबार श्री कलंदर साहिब जी, चांद सराय की ओर से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। आयोजन के तहत सुबह आठ बजे चांद सराय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण लगभग 45 फीट लंबा तिरंगा रहेगा, जिसे श्रद्धालु लेकर चलेंगे। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती झांकी भी निकाली जाएगी। वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए हाथी और घोड़ों पर सवार श्रद्धालु बाबा का पंखा लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा में धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिखाई देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें