फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सुधांशु महाराज बोले- जीवन में सुख, उन्नति और भक्ति का आधार है शांति

विश्व जागृति मिशन की ओर से डा. मंगलसेन सभागार में आयोजित सत्संग में प्रवचन करते हुए कहा कि सुख उन्नति, प्रसन्नता,प्रम,और भक्ति सभी का आधार शांति है। जीवन में अशांति आती है रोग के कारण कलेश के कारण,अहंकार के कारण,कडवा बोलने से, जिद्दी सभाव के कारण। उन्होंने कहा कि शांति से सुख एवं सुख से शांति आती है। लीवन में अनुशासन, नियम, प्रबंधन अपनाने से शांति आती है। अच्छे स्वास्थ्य से शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा गरीब लोगों री मदद किसी ना किसी रुप में करनी चाहिए। कभी भी किसी व्यक्ति को अपशब्द नही बोलने चाहिए इससे भगवान नाराज होते है। हमेशा गो माता की पूजा और चारा डालना खिलाना चाहिए और अपने बच्चों को इस ओर लगाना चाहिए। सत्संग का शुभारंभ सुधांशु महाराज, विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, मेयर रेणु बाला गुप्ता, विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने जोत प्रचंड कर किया। सत्संग में सभी ने सुधांशु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें