फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सीईटी 2025 परीक्षा के लिए रोडवेज बसें पड़ीं कम, रविवार के अभ्यर्थी भी शनिवार को पहुंचे

नवीन दलाल Updated Sat, 26 Jul 2025 10:37 AM IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए करनाल में शनिवार को परीक्षा के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। करनाल जिला प्रशासन और हरियाणा रोडवेज ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 358 बसों की व्यवस्था की थी, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि ये बसें अपर्याप्त साबित हुईं। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार की परीक्षा के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन रविवार (27 जुलाई) को परीक्षा देने वाले कई अभ्यर्थी भी शनिवार को ही करनाल पहुंच गए। इससे बस स्टैंड और शटल बस सेवाओं पर अप्रत्याशित दबाव बढ़ गया। करनाल में 70,000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं, और जींद, पानीपत, और अन्य जिलों से आए अभ्यर्थियों की भीड़ ने स्थिति को और जटिल कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें