फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पेंशन में वृद्धि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:01 PM IST

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर करनाल जिला के सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए जिला प्रधान बलराज सिंह के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव ओमप्रकाश सिहमार, वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह, सह सचिव कृपाल सिंह, प्रेस सचिव धीरज सिंह रावत ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी सुबह से ही सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। कर्मचारियों ने सभा करने के बाद जिला सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बलवान सिंह, ओमप्रकाश सिहमार, किरणपाल सिंह व धीरज सिंह रावत ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के लाखों रिटायर कर्मचारियों में वित्त विधेयक 2025 के भाग चार में पेश किए गए प्रतिगामी प्रावधानों ने बेचैनी पैदा की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें