कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा है कि देश में चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। चुनाव आयोग देश के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि पूरे देश मेें आधार कार्ड सभी कामों में डॉक्यूमेंट के रूप में काम कर रहा है, लेकिन चुनाव आयोग इसे नहीं मान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में सबसे ज्यादा भाजपा सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार के मामले किए जा रहे है। किसी की भी जांच पूरी नहीं हो पाती हैं। शमशेर सिंह गोगी आज लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि असंध में लाखोंं रुपयों का कुर्सी घोटाला हुआ हैं। उन्होंने कहा टेंडर 46 लाख रुपए का हुआ। उन्होंने कहा करनाल को सफाई में देश के टॉप 15 शहरों में शामिल किया गया है लेकिन उनके घर के सामने से तीन महीने से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं और लंबी घास खड़ी हुई है।