फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व की तैयारियां तेज, अस्थाई घाट को सजाकर किया तैयार

करनाल। छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। सेक्टर-4 में पूजा-अर्चना के लिए बनाए गए अस्थाई छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाकर तैयार कर दिया गया है। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, छठ पर्व के अवसर पर कल से यहां मेले का आयोजन भी शुरू होगा। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भी घाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्सवी माहौल बनने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें