फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: प्रकृति महोत्सव एवं डेयरी फार्मिंग का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 04:36 PM IST

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में चल रहे प्रकृति महोत्सव एवं डेयरी फार्मिंग 2025 के तीसरे दिन बच्चों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों से जोड़ने का प्रयास किया गया। एसपी कांछी ने कहा बच्चों में जिज्ञासा का होना बहुत आवश्यक है। इंटरनेट हो या कंप्यूटर या फिर कोई भी मीडिया यह सभी सूचना के साधन हैं लेकिन ज्ञान का भंडार पुस्तकों में ही निहित है। जब हम पुस्तकों का अध्ययन करेंगे तो हमें व्यावहारिक और सांसारिक ज्ञान होगा। हम दूसरों को मान सम्मान दे पाएंगे और अपनी मान प्रतिष्ठा को समझ में स्थापित कर पाएंगे। हरियाणा पुलिस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एनडीआरआई के निदेशक डॉक्टर धीर सिंह ने संस्थान की ओर से किए जा रहे शोध कार्यों और उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताते हुए बच्चों और वैज्ञानिकों को सीधे तौर पर प्रकृति से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें