फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में झाड़ियों में मिला खून से सना मिला नाबालिग का शव, एक आंख पर सूजन

गढ़ी बीरबल-उमरपुर रोड पर बुधवार को सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में नाबालिग का शव मिला। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी समेत तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। नाबालिग ने लाल शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। एक आंख आधी खुली और दूसरी पर सूजन है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें