फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत.. परिजनों ने जड़े लापरवाही के आरोप

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव के दौरान रविवार रात को गर्भवती महिला दुर्गा कॉलोनी निवासी रजनी (28) और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद रात को और सोमवार सुबह अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समय पर उसकी सुध नहीं ली गई। पति का आरोप है कि पत्नी की मौत के करीब एक घंटे बाद ऑपरेशन कर बच्ची को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी भी जान जा चुकी थी। परिवार ने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने पांच डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की है। वहीं, परिजनों की मांग पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्गा कॉलोनी निवासी विजय कुमार मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर की शाम प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी रजनी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 15 नवंबर की शाम पांच बजे तक सब ठीक था। इसके बाद टीका लगाए जाने के बाद रजनी की तबीयत बिगड़ने लगी। शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। पति का आरोप है कि करीब एक घंटे बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची को बाहर निकाला लेकिन वह मृत पैदा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें