बैठने और साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाया महत्वपूर्ण मुद्दा बार एसोसिएशन में मंगलवार को एडवोकेट वेलफेयर चुनाव के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी और असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से चुनाव में खड़े 18 उम्मीदवारों के साथ अधिवक्ताओं की बैठक करवाई गई। इस दौरान 18 उम्मीदवारों ने अपने अपने एजेंडे और मुद्दों को अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। अध्यक्ष के उम्मीदवारों ने कहा कि वह चैंबरों की व्यवस्था, शाैचालयों व साफ सफाई और बैठने की व्यवस्थाएं करवाई जाएंगी। वहीं कनव दीप सिंह ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं और जूनियर अधिवक्ताओं को उचित वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा। जूनियर अधिवक्ताओं के मान सम्मान को लेकर काम किया जाएगा ताकि वह अच्छे वातावरण में काम कर सकेंगे। इस माैके पर उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष और अन्य पदों के उम्मीदवारों ने अपने विचार रखे।