फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पांच खेलों में 570 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल, जिला टीम का जल्द होगा चयन

करनाल। खेल विभाग की ओर से आयोजित होने वाले हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय खेल ट्रायल के अंतिम दिन कर्ण स्टेडियम में कुल पांच खेलों के ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल के अंतिम दिन विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए 570 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित इन ट्रायल्स में तड़के से ही युवाओं और उनके अभिभावकों का पहुंचना शुरू हो गया था। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से ट्रायल्स संपन्न कराए जा रहे है। प्रत्येक खेल श्रेणी में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन पांच खेलों में नेटबाॅल, थ्रो बॉल, बेसबॉल, वाॅलीबाॅल और कुश्ती खेल शामिल है। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने आयोजन की सफलता और खिलाड़ियों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा खेल महाकुंभ प्रदेश के युवाओं के लिए अपनी खेल क्षमता का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लोहा मनवाने का पहला और बेहद मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य हर एक योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना है। ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पारदर्शी तरीके से चुनी गई जिला टीम आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें