फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में धूमधाम से मनाई गई हरितालिका तीज

करनाल। सोमवार को जिले में हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मानव सेवा संघ में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान नेपाल में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए चंदा भी एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने नेपाली भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की संचालिका सुनीता मल्ल ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं अन्न तो दूर, पानी तक ग्रहण नहीं करतीं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। मंगलवार को घर में बहनों और बेटियों को बुलाकर भोजन करवाने के बाद व्रत का पारंपरिक रूप से समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करनाल में यह तीज पर्व करीब 1980 से हर वर्ष मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम नेपाली ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेपाली गीतों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा पर रोक और महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ जैसे सामाजिक मुद्दों पर कटाक्ष करते हुए लोगों को जागरूक किया जाता है। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें