फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम

करनाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के लिए 400 मीटर दौड़, शॉटपुट, लॉन्ग जंप और डिस्कस थ्रो जैसी रोमांचक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मैदान में छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां दर्शकों और साथी विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. बलराज ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। आज के समय में युवाओं को मोबाइल फोन की लत और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए।" शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. बलराज ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क जैसी जीवनोपयोगी भावनाएं भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने और खेल के मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें