फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के लजवाना कलां के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन घायल

क्षेत्र के लजवाना कलां गांव के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।लजवाना कलां गांव निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर राधा स्वामी दनौद आश्रम जा रहा था। कार में कुल छह लोग सवार थे। जब वे गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कारों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कारों से बाहर निकाला और उपचार के लिए जुलाना सीएचसी पहुंचाया। हादसे में उसके पिता सतबीर, पत्नी रेशू और माता भतेरी को चोटें आईं। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने विनोद की शिकायत के आधार पर दूसरी कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें