फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12600 रुपये एरियर के लिए सफाई कर्मचारियों का धरना, दिवाली से पहले भुगतान के बावजूद पिल्लूखेड़ा के कर्मचारी काट रहे चक्कर

जींद। बकाया एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय पिल्लूखेड़ा पर धरना देकर रोष जताया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा (संबंधित सीटू) के आह्वान पर आयोजित धरने में कर्मचारियों ने 12600 रुपये प्रति कर्मचारी एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में भुगतान नहीं हुआ तो बुधवार को दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह ने की। यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि जींद जिले के अन्य सभी ब्लॉकों में करीब एक महीने पहले एरियर जारी होने के बाद दिवाली से पहले कर्मचारियों को भुगतान कर दिया गया था, लेकिन पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के सफाई कर्मचारी अभी तक अपने बकाया पैसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भुगतान अटका हुआ है। इसके चलते कर्मचारियों को त्योहार पर भी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी। कर्मचारियों ने प्रशासन से बिना देरी एरियर जारी करने की मांग की। इस अवसर पर नरेश, संतराम, धर्मेंद्र, राजेश, सोनू, सिंधु कुमारी, बबीता, दलबीर, जयबीर, मदन, चैन सुख, अजय, अमित और चंद्रकला मौजूद रहे। बाक्स 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली में मजदूरों का पड़ाव ब्लॉक प्रधान कपूर सिंह ने बताया कि सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 से 3 दिसंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूरों का विशाल पड़ाव होगा। इसमें पिल्लूखेड़ा के ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी शामिल होंगे। पड़ाव में चारों लेबर कोड रद्द करने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये मासिक करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और बुढ़ापा पेंशन 21 हजार रुपये मासिक करने की मांग उठाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें