फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली, डीएसपी उचाना ने यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

जींद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डीएसपी जय कुमार ने किया। रैली रानी तालाब से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए, जबकि कार चालकों के लिए सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल अपनी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। रैली में यातायात प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार, नशा मुक्ति टीम के प्रभारी नरेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें