फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्वामी समाज के सुरेश स्वामी बने प्रधान, जिला संरक्षक रामफल स्वामी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 04:11 PM IST

शहर के निजी मैरिज प्लेस में स्वामी वैष्णव उत्थान संस्थान का चुनाव करवाया गया। यह चुनाव आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में हरियाणा बैरागी समाज के राज्य प्रधान शिव पंवार, पूर्व प्रधान नरेंद्र बैरागी ने अपनी कार्यकारिणी के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। जिला कार्यकारिणी चुनाव में रामफल स्वामी पूर्व प्रधान को संरक्षक, कप्तान सुरेश स्वामी को प्रधान, रामोतार को उपप्रधान, रमेश सरपंच निवाजनगर को उपप्रधान, प्रदीप स्वामी महासचिव, जितेंद्र स्वामी गुजरवासिया को सचिव, विक्रम स्वामी को खजांची, राजकुमार को मीडिया प्रभारी, बजरंग को कार्यकारिणी सदस्य, दिनेश स्वामी को कार्यकारिणी सदस्य, सुधीर को कार्यकारिणी सदस्य, रत्न स्वामी को कार्यकारिणी सदस्य, राजकुमार स्वामी कार्यकारिणी सदस्य, धर्मवीर पाली वाले को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें