फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

जींद। जागरूक नागरिक मंच की ओर से रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू पार्क में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सभा स्थल पर भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसएचओ ईश्वर सिंह और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुरेंद्र बैनीवाल ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन करते हुए सुधीर शास्त्री ने कहा कि भगत सिंह ने देश और समाज के हितों के लिए संघर्ष करते हुए युवाओं को जागरूक होने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, किसानों और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लंबे आंदोलन का उल्लेख करते हुए उनके संघर्ष की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बलवान रधाना और हवा सिंह पिल्लूखेड़ा ने रागनी प्रस्तुत कर भगत सिंह के विचारों और उनके संघर्ष को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मंच के साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को फूलमालाएं, सम्मान पत्र और भगत सिंह की पुस्तक लक्ष्य और विचारधारा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतबीर अहिरका, प्रधान शहीद भगत सिंह टेलर्स वर्कर्स यूनियन देशराज अहिरका, अनवर अमरहेड़ी, रविंद्र शास्त्री, हितेश पांचाल, पूजन आर्य, धर्मपाल, रामफल दहिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें