जींद में अमेरिकी डॉलर वाला दूल्हा चर्चा का विषय बना हुआ। सालियों ने मजाक मजाक में दुल्हे से विदेशी शगुन मांगा था। दूल्हे साहब ने इस मजाक को सच में बदलते हुए न केवल सालियों को डॉलर का शगुन दिया बल्कि खुद भी रथ पर सवार होने से पहले डालर का हार पहना। दूल्हे के साथ जो सरबाला साथ बैठता है उसे भी डालर की माला पहनाई गई। समाजसेवी राजकुमार गोयल के भांजे व गांधी नगर निवासी लोकेश गर्ग की शादी हिसार निवासी ईशा जैन के साथ संपन्न हुई। शादी में दूल्हे का अनोखा अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता नजर आया। बारात रवाना होने से पहले सेहराबंदी की रस्म के दौरान लोकेश गर्ग ने अमेरिकी डॉलर का हार पहना। इसके बाद दूल्हा डॉलर के हार के साथ रथ पर सवार होकर विवाह स्थल के लिए रवाना हुआ। दूल्हे के साथ जो सरबाला साथ बैठता है उसे भी डालर की माला पहनाई गई।