फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जिला खेल अधिकारी की जगह शिक्षा अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाने की मांग

सुनील कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 04:09 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर खंड एवं जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में जिला खेल अधिकारी के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पहले लघु सचिवालय के बाहर बैठक कर यह निर्णय लिया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान रमेश चहल, कोषाध्यक्ष राम मेहर मलिक और महासचिव भूप सिंह की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा सात जुलाई 2026 को जारी पत्र में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। संगठन का कहना है कि सभी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होती हैं और इनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पूरे वर्ष स्कूलों के शारीरिक शिक्षक तैयार करते हैं। अब तक इन प्रतियोगिताओं का सफल संचालन जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में होता आया है। ऐसे में जिला खेल अधिकारी को ऑब्जर्वर बनाने का निर्णय व्यावहारिक नहीं है। एसोसिएशन का तर्क है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से बेहतर तरीके से जुड़े होते हैं, इसलिए वही इस जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकते हैं। एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में आग्रह किया है कि जारी आदेश में संशोधन करते हुए जिला खेल अधिकारी के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी अथवा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाए, ताकि स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का संचालन पूर्व की तरह सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से हो सके। इस अवसर पर सुशील ढांडा समेत अनेक शिक्षक शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें