जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नंदगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक अंकित ने खेतों में एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता उस समय चला जब आसपास के लोगों ने खेत में युवक को पेड़ से लटका देखा। इसके बाद तुरंत गांव के अन्य लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।