फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के लाडपुर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव लाडपुर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रीवेंस कमेटी की सदस्या सीमा लाडपुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान गांव की गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण कितना जरूरी है। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाले पोषाहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान और टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका, आशा वर्कर सहित गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें