रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की मासिक बैठक पुरानी तहसील रोड स्थित जलघर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड झज्जर के प्रधान रमेश जाखड़ ने की और मंच संचालन सचिव राजबीर राहड़ ने किया। बैक में रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर वरिष्ठ साथी धर्मपाल अहलावत ने मांगों के समाधान हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का प्रस्ताव रखा। जयपाल व राजेंद्र जुलाना ने आम जनता के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही। प्रधान रमेश जाखड़ ने खंड की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि साथियों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव राजबीर राहड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में जिला वरिष्ठ प्रधान बलबीर यादव, हेडमास्टर बलबीर पंघाल, संरक्षक रामेश्वर बिरधाना, कृष्ण मलिक, विष्णु जांगड़ा, पूर्व प्रधान जयपाल, जेपी गुप्ता, राजेंद्र, रमेश उपस्थित रहे।