फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: तीन शिक्षकों ने चंडीगढ़ मैराथन में लिया भाग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 04:53 PM IST

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास के प्रधानाचार्य डॉक्टर सम्मत सिंह, गणित प्रवक्ता अजय कुमार और कंप्यूटर टीचर नवरत्न सिंह ने भाग लिया और निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में देश विदेश के लगभग 3500 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें आठ देशों के धावक शामिल हुए। दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए अलग ट्रैक बनाया गया था। विभिन्न आयु समूह की 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर व 42 किलोमीटर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। डॉक्टर सम्मत सिंह ने 10 किलोमीटर, गणित प्रवक्ता अजय कुमार ने 10 किलोमीटर व कंप्यूटर टीचर नवरत्न सिंह ने 21 किलोमीटर की मैराथन ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को चिप आधारित बीआईबी कोड आवंटित किया गया था, जो पूरी मैराथन के दौरान सारी जानकारी प्रतिभागी की रनिंग के दौरान स्कैनिंग आधारित डाटा रिकॉर्ड करता रहा। पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने प्रतिभागियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया। मैराथन में भाग लेकर विद्यालय पहुंचे उपरांत विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने फूल-मालाओं से प्रधानाचार्य व प्रतिभागी स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान व सदस्यों ने भी प्रतिभागियों का सम्मान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें