फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पौष्टिक आहार और अच्छे संस्कार जरूरी : सरोज राठी

बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आर्य नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सरोज राठी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों और आशा वर्करों को अच्छे काम करने पर सम्मानित किया तथा बच्चों को फल आदि वितरित किए। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद मोहित राठी भी मौजूद रहे। सरोज राठी ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास के लिए पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और अच्छे संस्कार बेहद जरूरी हैं। बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने महिलाओं और अभिभावकों से बच्चों के खान-पान तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किए गए और महिलाओं व बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सीमा, सहायिका अनु, सविता, कविता, सीमा व बसंती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता, नरेश, कैलाश, रेनू, राजेश व सुदेश, आशा वर्कर सीमा, सीमा, लक्ष्मी, पूजा, रामभतेरी व सोनिया तथा रॉकेट लर्निंग से प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें