फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में कुकड़ोला में डाली गई मिट्टी की पैमाइश, डीसी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर टीम ने की माप-जोख

कुकड़ोला गांव में पंचायती जमीन से मिट्टी उठाने के मामले में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने पैमाइश की। डीसी के निर्देश पर टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और राजकीय स्कूल में डाली गई मिट्टी की माप-जोख की। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ प्रेम कुमार और जेई जितेंद्र गुलिया मौके पर मौजूद रहे। पैमाइश के दौरान सरपंच मधुबाला, उनके पति जयवीर और शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच विनोद भी मौजूद रहे। जेई जितेंद्र गुलिया ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर डाली गई मिट्टी की कुल पैमाइश की गई है। पैमाइश के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। बता दें कि ग्रामीणों ने पंचायती जमीन से करीब 20 लाख रुपये की मिट्टी उठाने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण इस मामले को लेकर पांच बार डीसी से मिल चुके हैं। इससे पहले 18 अगस्त को खनन विभाग ने भी मिट्टी उठाने वाले स्थल का निरीक्षण किया था। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की रिपोर्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें