फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी

बेरी। महिला एवं बाल विकास विभाग खंड डीघल की ओर से बेरी खेल स्टेडियम में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी और डिस्कस थ्रो में मनोज लकड़िया अव्वल रही। प्रतियोगिता में बेरी एसडीएम रेणुका नांदल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरूआत की। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राजबाला की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़,साइकिल दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। 400 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, निशु द्वितीय, सिकु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में इशिका प्रथम, क्रांति ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में मोनिका प्रथम, सुमित्रा द्वितीय, कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में मनीषा प्रथम, पारुल ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो मनोज प्रथम, पिंकी द्वितीय, प्रमिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेरी ब्लॉक के अलग-अलग गांवों से महिलाओं ने प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर रेखा, ममता, पूजा, स्वीटी, नीरज, सुषमा, प्रीति, पीटीआई पिंकेश, सहायक संदीप, लिपिक संदीप, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। सुपरवाइजर रेखा ने बताया कि विभाग की तरफ से हर वर्ष महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता हैं, जिसमें बेरी ब्लॉक के आसपास गांवों की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेती हैं। महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल महिलाओं के आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें