फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सफाई कर्मचारियों को दिया समर्थन, धरने पर पहुंचे

झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 36वें दिन भी हड़ताल जारी रही। वीरववार को रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा धरनास्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उनके साथ बादली से विधायक कुलदीप वत्स, झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव, अभिषेक उर्फ गोलू, नीटू भदानी, सुभाष गुर्जर भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि आपकी लड़ाई में वह आपके साथ खडे़ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को तोड़ने के लिए व्यूह रचने का काम कर रही है। वह सफाई कर्मचारियों की हर लड़ाई में उनके साथ है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग रखी। उन्होंने माइक पर एक वीडियो भी सुनाई। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है बल्कि और भी तेज होगा। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि 13 मई 2026 में संघ व सरकार के बीच हुए समझौते को लागू किया जाए, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी दी जाए, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरमैन को पक्का किया जाए, झज्जर के 2014 में हटाए हुए 61 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और ठेका प्रथा बंद किया जाए सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दिए जाएं, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित किया जाए, 5000 जोखिम भत्ता दिया जाए। इस अवसर पर मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल, गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंदर, विक्रम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें