फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर : 11 पंचायतों में हुआ जल अर्पण कार्यक्रम, ग्राम सभाओं में अधिकारियों ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां

झज्जर। गांधी जयंती पर जिले की 11 पंचायतों में जहां जल अर्पण दिवस कार्यक्रम बड़े उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं गांव गिरावड़ में ग्राम सभा के रूप में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले की अन्य 139 ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम सभा के अजेंडा जल अर्पण संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विभिन्न ग्राम सभाओं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता, जिला सलाहकार, उपमंडल अभियंता, बीआरसी व कनिष्ठ अभियंता स्तर अधिकारियों ने विभाग का प्रतिनिधित्व किया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल जीवन मिशन के तहत गांव में हुए के विकास कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही विभागीय उपलब्धियां एवं सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों के बीच रखा। ग्राम सभा के दौरान जल अर्पण कार्यक्रम व हरियाणा सरकार की सामुदायिक सहभागिता जल योजना संचालन एवं रखरखाव नीति 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसमें जल बंधन, जल परिक्रमा, जल संकल्प, जल वीरों का सम्मान व समुदाय के साथ सहभागिता आदि मुख्य रूप से शामिल रहें। जल संरक्षण एवं प्रबंधन में विभाग का सहयोग एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले जल वीरों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को जल शपथ दिलाई गई। इस क्रम में सभी विशिष्ट 11 ग्राम पंचायतों के जल घर एवं जल स्रोतों की परिक्रमा एवं संजाने स्वारने का कार्य किया गया। बीआरसी मीनू वत्स ने गांव दरियापुर, खेड़का गुर्जर एवं खेड़ी जट्ट में जल अर्पण का कार्यक्रम किया। बीआरसी प्रमिला ने सिलाना व कलोई, बीआरसी सरला ने आजादनगर, बीआरसी दिनेश कुमार ने सुबाना व बिठला, बीआरसी सुनील ने डाबोदा खुर्द में व महाराणा में जेई प्रवीन कुमार ने जल अर्पण का कार्य किया। कार्यक्रम में ब्लॉक विकास में पंचायत अधिकारी भारती, डीपीएम विनोद धनखड़, जिला सलाहकार श्याम अहलावत, एसडीओ पब्लिक हेल्थ कीर्ति प्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें