फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर डीसी ने किया पंचायत उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी

नवीन दलाल Updated Sun, 15 Jun 2025 02:22 PM IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने रविवार को जिले में पंचायत आम चुनाव एवं उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने बादली, पाहसौर और एमपी माजरा सहित विभिन्न गांवों में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बादली सतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। डीसी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से सुचारु रूप से आरंभ हुई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। मतदान के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रखी गई है। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि उड़नदस्तों व सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीमों को सतर्क रूप से निगरानी में लगाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें