झज्जर के बादली क्षेत्र के तीन गांवों—बादली, पाहसोर और एमपी माजरा में रविवार सुबह 8 बजे से पंचायती आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही बूथों के बाहर वोटरों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 9 बजे शुरू हुई बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीपी मयंक मिश्रा और निर्वाचन अधिकारी सतीश यादव ने मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह 10 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। इस चुनाव में तीन गांवों के सरपंच पद और 17 पंचों के लिए मतदान हो रहा है।