फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: युवाओंं का जोश बताता है अगला समय जजपा का होगा : दिग्विजय चौटाला

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 01:12 PM IST

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि जिस तरह से जजपा में युवाओं के शामिल होने का सिलसिला चल रहा है और पार्टी की प्रति जिस तरह से युवाओं जोश दिखाई देता है उससे ऐसा लगता है कि आने वाला समय जजपा का है और साल 2029 में जजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। दिग्विजय चौटाला जजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। वह यहां पर झज्जर में एक फरवरी को आयोजित होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने और कार्यकर्ताओं की सम्मेलन के लिए डयूटियां सौंपने आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और जिस तरह से आए दिन जजपा में युवा जिस तरह से बहुतायत संख्या में शामिल हो रहे हैं, उससे ऐसा लगता है प्रदेश की बागडौर आने वाले चुनाव के बाद जजपा के हाथों में होगी। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र से आने युवाओं ने जजपा ज्वाईन भी की। दिग्विजय चौटाला ने सभी को फटका पहनाकर उन्हें जजपा में शामिल कराया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इनेलो के छोड़ने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया और राजनीतिक विरोधियों ने यह धारणा बनाई कि उन्होंने इनेलो छोड़ी जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जनता ने हमें सत्ता से उतारकर संघर्ष के रास्ते पर खड़ा किया, लेकिन अब हम उसी जनता की भलाई के लिए और मजबूती से काम करेंगे। किसान आंदोलन के बाद जजपा का ग्रामीण जनाधार खत्म होने के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो जुलाना रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लाखों लोग नहीं पहुंचते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें