अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को सरकारी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसके चलते शहर के सभी प्रमुख सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंकों के बाहर नोटिस चस्पा कर ताले लटके रहे। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने जरूरी कार्यों के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन बंद बैंक देखकर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लेन-देन, पेंशन, लोन व अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं। हड़ताल से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।