बादली। बादली लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में गुभाना गांव के ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे का भय बना रहता है। बच्चों व बुजुर्गों को सड़क पार करने में परेशानी होती है, इसलिए स्पीड ब्रेकर लगाया जाना जरूरी है। एसडीएम विशाल कुमार ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनी गईं। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के लिए समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए गए।