सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। शहर के श्री कांशी गिरी मंदिर, बाबा प्रसाद गिरी मन्दिर, शिवालय, हनुमान मढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडित पवन कौशिक ने बताया कि सावन के महीने में शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है।