फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 को लेकर जागरूक किया

झज्जर। जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी आफ इंडिया ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय उच्च विद्यालय धौड़ में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 को लेकर जागरूक किया। जिला संयोजक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरल और सुलभ भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि यह कानून बच्चों को किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न व शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क करते हुए 'गुड टच' और 'बैड टच' के अंतर को विस्तार से समझाया गया। मनोज ने बच्चों को प्रेरित किया कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके साथ अनुचित व्यवहार करे, तो वे बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, बाल श्रम, उत्पीड़न या सहायता की आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर हेल्पलाइन (01251-252013) व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का टॉल फ्री नंबर 15100 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य लाली देवी, प्रीति, अशोक कुमार,अन्नू रानी, प्रीति, संतोष, रोशनलाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें