झाड़ली स्थित एपीसीपीएल में बॉयलर फीड पंप की रिसर्कुलेशन वाल्व से गर्म पानी का रिसाव होने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोग बुरी तरह गर्म पानी से झुलस गए। उनको एनटीपीसी स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।