फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में आंधी के कारण घंटों गुल रही बिजली, सुबह से ठीक करने में जुटे कर्मी

नवीन दलाल Updated Thu, 22 May 2025 03:05 PM IST

जिले में बुधवार रात को आई तेज आंधी के कारण शहर में कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। शहर के कुछ हिस्सों में रात को पांच घंटे बाद बिजली सुचारु कर दी गई जबकि कुछ हिस्सों में सुबह तक बिजली सुचारु नहीं हो सही थी। शहर के त्रिमूर्ति चौक पर केबल बदलने का काम बिजली कर्मी सुबह से कर रहे हैं। यहां पूरी केबल जल गई, जिसके बाद आज सुबह से उसको बदला जा रहा हैं। बिजली नहीं आने के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में गाजी कमाल कालाेनी, टिल्ला मोहल्ला, सुभाष नगर, सिलानी गेट, मॉडल टाउन, कोसली रोड, गुरुग्राम रोड, भगत सिंह चौक, बादली रोड, बर्फखाना रोड, मेन बाजार, पुराना बस अड्डा, आदर्श नगर, सीताराम गेट, बेरी गेट, सुभाष नगर, बहादुरगढ़ रोड, दादरी रोड, भट्टी गेट, प्रिया कालोनी, सेक्टर-6, रहणिया कालोनी, भगत सिंह चौक, किला कालोनी, कच्चा बाबरा रोड, यादव कालोनी, छावनी मोहल्ला, नीम वाली कालोनी, डायमंड चौक, तिबडी मोहल्ला, पुजावा कालोनी, आदर्श नगर, कंवर सिंह कालोनी, कोसली रोड व जयहिंद कालोनी से बिजली निगम को एचटी फ्यूज, एलटी फ्यूज, एचटी जंपर, एलटी लीड, एचटी बुशिंग चेज की व एबीसी केबल खराब होने की शिकायत प्राप्त हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें