फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: फुटेज वायरल तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट के रैंप से टकराई, सामान क्षतिग्रस्त; हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल

बहादुरगढ़। शहर के बालौर चुंगी चौक पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार मिठास महल रेस्टोरेंट के रैंप से जा टकराई। इससे रेस्टोरेंट का रैंप क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अंदर काउंटर पर रखा सामान बिखर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में बालौर चुंगी चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे मिठास महल रेस्टोरेंट से जा टकराई। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के कारण रेस्टोरेंट को काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें