फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर जताया सरकार के खिलाफ रोष

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ में भी सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध और रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें