फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ डीसी ने अधिकारियों के साथ किया मुंगेशपुर ड्रेन का निरीक्षण

सुनील कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 07:17 PM IST

बहादुरगढ़। मानसून सीजन के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण प्रबंधन को लेकर मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिला प्रशासन पिछले अनुभवों को देखते हुए मुंगेशपुर ड्रेन के जलस्तर को लेकर पूरी तरह सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानूसन सीजन के चलते ड्रेन के तटबंधों को मजबूत किया गया है ताकि भविष्य में ड्रेन के ओवरफ्लो जैसी स्थिति न बन पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में बह रहे पानी के जलस्तर को नियमित मोनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। डीसी ने निरीक्षण के दौरान ड्रेन की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता, सफाई कार्य तथा संभावित संवेदनशील स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेन में किसी प्रकार का अवरोध न रहे और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए, ताकि भारी वर्षा की स्थिति में आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एसटीपी में किसी प्रकार की अवरोध की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमन मोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ----------------

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें