फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

*एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले अयान लोहचब का बुपनियां में पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत*

*बादली।* एशियन गेम्स के कबड्डी में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले बुतनियां के लाल अयान लोहचब का मंगलवार को अपने पैतृक गांव बुपनियां पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर अपने हीरो का स्वागत किया। गांव में पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ अयान को समारोह स्थल तक ले जाया गया। ग्रामीणों ने अयान को गदा भेंट की और नोटों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। पूरा गांव "भारत माता की जय" और अयान के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर अयान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, कड़ी मेहनत और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत कर देश के लिए पदक लाते रहेंगे। अयान के पिता संदीप और मां सोनिया ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव का मान बढ़ा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका बेटा ओलंपिक में भी कड़ी मेहनत के दम पर देश के लिए बड़ा मुकाम हासिल करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें