फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में एथलीन क्रिकेट क्लब ने जीती बेस्ट ऑफ-4 क्रिकेट प्रतियोगिता

झज्जर। एथलीन फिटनेस जिम की तरफ से आयोजित बेस्ट ऑफ 4 क्रिकेट प्रतियोगिता में एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच में झज्जर टाइगर्स की टीम को 133 रनों से हराया। एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी योगी गुलिया को तेज अर्धशतक 56 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिले के गांव कलोई स्थित क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को एथलीन फिटनेस जिम की तरफ से बेस्ट ऑफ 4 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमें शामिल रही। कलोई गांव के ग्रामीणाें को मुख्यातिथि बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन व समापन किया गया। फाइनल मैच में झज्जर टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 224 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए झज्जर टाइगर्स की टीम 13.2 ओवरों में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। यह रहे सेमीफाइनल मैच के परिणाम पहले सेमीफाइनल मैच में झज्जर टाइगर्स की टीम ने वेटरन स्टार एकादश की टीम को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेटरन स्टार एकादश की टीम 18.3 ओवरों में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए झज्जर टाइगर्स की टीम ने 16.2 ओवरों में पांच विकेट पर 112 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान झज्जर टाइगर्स की टीम के खिलाड़ी सुनील गुर्जर को नाबाद 19 रन बनाने व तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने टीम हार्मोनिक्स को 122 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 195 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम हार्मोनिक्स 15.5 ओवरों में 73 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान एथलीन क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी शरद कुमार शैरी को 64 रन बनाने व एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज शरद कुमार शैरी को चुना गया। उसने प्रतियोगिता में 64 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज योगी गुलिया को चुना गया। उसने प्रतियोगिता में 258 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए। वहीं, प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज योगी धनखड़ को चुना गया। उसने प्रतियोगिता में 5.14 की इकोनाम्की से पांच विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें