फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में एनएच-9 पर भीषण हादसा: स्विफ्ट कार की ट्रक से टक्कर में एक की मौत, दो घायल गंभीर

नवीन दलाल Updated Sat, 31 Jan 2026 01:04 PM IST

हिसार-सिरसा नेशनल हाइवे नंबर 9 पर शनिवार की अल सुबह करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। कार चला रहा था बड़ोपल निवासी एक युवक, जबकि अन्य तीन यात्री आदमपुर और सदलपुर के निवासी थे। हादसे में सदलपुर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। शेष दो घायलों को तुरंत हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। बताया जा रहा है कि हादसा अल सुबह के समय हुआ, जब विजिबिलिटी कम थी और संभवतः नींद या तेज रफ्तार के कारण कार नियंत्रण से बाहर हो गई। ट्रक ड्राइवर की स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें